नैनीताल। डीएसबी परिसर के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से पशुओं के स्वास्थ्य, बीमारियों और उपचार संबंधी दवाइयाें में होने वाले नवाचार पर एक व्याख्यान हुआ। वैज्ञानिक डॉ. ललित गोस्वामी ने कहा कि शोध कार्यों में दवाइयों के परीक्षण के लिए भी हम जानवरों पर निर्भर हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे ने पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। वहां प्रो. गीता तिवारी, डॉ. महेश चंद्र आर्या, डॉ. सुहैल जावेद, डॉ. मनोज धौनी, डॉ. ललित मोहन, डॉ. गिरिश खर्कवाल, डॉ. दीपशिखा जोशी, डॉ. आकांक्षा रानी आदि रहीं।