फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिविर में बाल अधिकार संरक्षण की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से सोमवार को सुयालबाड़ी के ग्राम पंचायत भवन में विधिक साक्षरता, जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल ने बाल अधिकार संरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को दुर्व्यवहार, शोषण, हिंसा, उपेक्षा और भेदभाव से बचाना है ताकि उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके और उनका विकास हो सके। उन्होंने बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 जैसे कानून और राष्ट्रीय, राज्य आयोग की भी जानकारी दी। बढ़ते साइबर अपराध और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में भी बताया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। इस दौरान यशवंत कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें