रामनगर। बाल विकास परियोजना की ओर से खताड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को यूसीसी के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समान नागरिक संहिता के अंतर्गत विवाह पंजीकरण समेत यूसीसी पोर्टल के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान दुर्गा बिष्ट, शबनम, अजमल, दीप्ति खुल्बे आदि मौजूद रहीं।