फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इंद्रमणि बडोनी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर/भीमताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने जयंती पर इंद्रमणि बडोनी को याद किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, समूह गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। यहां प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, उप-प्रधानाचार्य प्रवीण सती आदि रहे। उत्तराखंड क्रांति दल की नगर इकाई ने बडोनी को नमन किया। केसी उपाध्याय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि बडोनी का कृतित्व व व्यक्तित्व विशाल था। यहां प्रकाश पांडे, लीलाधर फुलारा, मदन सिंह बगड़वाल आदि रहे। रामनगर के एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज में इंद्रमणि बडोनी को याद किया गया। यहां प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, मेवालाल, चेतन स्वरूप, हेम पांडे, केके फुलेरा आदि रहे। किसान इंटर कॉलेज पीरूमदारा में बडोनी की जयंती लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई। यहां प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह चौहान, कुलदीप चंद, शुलभ बंसल आदि रहे। भीमताल स्थित विकास भवन में इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनाई गई। अपर परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बडोनी का अहम योगदान रहा। यहां डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट आदि मौजूद रहीं। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी डिग्री कॉलेज बेतालघाट में प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने राज्य निर्माण में इंद्रमणि के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें