फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंची धाम पहुंची भारत शुद्धिकरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भारत शुद्धिकरण यात्रा मंगलवार को खैरना सोमवारी गुफा से होते हुए कैंची धाम पहुंची। जगद्गुरु चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। कैंची धाम में विशेष पूजा-अर्चना और राष्ट्र कल्याण के लिए अनुष्ठान के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज प्रेम, सेवा और सेवा के ऐसे महामंत्रदाता है जिनकी बदौलत लोगों का जीवन बदला है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत को जिहाद और राष्ट्र विरोधी षड्यंत्रों से मुक्त कर दोबारा सनातन मूल्यों पर प्रतिष्ठित करना है। यहां सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, दायित्वधारी दिनेश आर्य, संजय श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें