लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान सफल रहा। इस विशेष पहल के तहत 150 दुग्ध समितियों में घर-घर जाकर दुग्ध उत्पादकों को सहकारी सदस्यता से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित लक्ष्य से अधिक 151 नए दुग्ध उत्पादक समिति सदस्य सदस्यता रसीद प्राप्त कर सहकारी प्रणाली से जुड़े हैं। अब संघ की सदस्य संख्या अब 34,604 तक पहुंच गई है।