किच्छा। उत्तराखंड राज्य सहकारी संस्थाओं में क्रय-विक्रय समिति के नए सदस्यों को सदस्यता शुल्क के रूप में 250 रुपये व अंश वृद्धि के रूप में 1000 रुपये जमा करने होंगे। सहकारी समितियां देहरादून के निबंधक की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में मंगलवार को समिति में प्रस्ताव पास किया गया है।
समिति के सचिव नवल किशोर ने बताया कि समिति के सदस्यों का सदस्यता शुल्क पूर्ववत रहेगा जबकि अंश में 900 रुपए की वृद्धि कर एक हजार किया गया था। सभी सदस्यों को अंश वृद्धि को जमा कर स्थायी सदस्यता बनाए रखनी होगी।इसके अलावा, नया सदस्य बनने के लिए नए आदेशों के अनुसार ही सदस्यता दी जाएगी। बैठक में समिति सदस्य प्रताप सिंह धानक एवं बिशन सिंह मेहरा ने आह्वान किया कि सदस्य अपना अंश जमा करके समिति की स्थायी सदस्यता बरकरार रखें। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक राजेंद्र कुमार ने की। इसमें पूरनलाल, शेर सिंह, लइक अहमद, वेद प्रकाश, संजय सिंह, देव सिंह कोरंगा आदि मौजूद थे।