फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ शनिवार को लाखनमंडी इंटर कॉलेज प्रांगण में हुआ। न्याय पंचायत स्तर खेल के प्रथम दिन में इंटर कॉलेज लाखनमंडी, हेरिटेज स्कूल, जीडीजेएम स्कूल, शिशु मंदिर ने प्रतिभाग किया। पहले दिन कबड्डी अंडर-14 बालक वर्ग में इंटर कॉलेज प्रथम रहा। कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में हेरिटेज प्रथम और जीडीजेएम दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो बालक वर्ग अंडर-14 में जीडीजेएम प्रथम, हेरिटेज द्वितीय और शिशु मंदिर तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो अंडर-14 बालिका में जीडीजेएम प्रथम, हेरिटेज द्वितीय स्थान पर रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि गौरव सिंह खनवाल, प्रधानाचार्य अवतार सिंह, विनोद बजेठा, गजेंद्र प्रसाद टम्टा, टीकम देऊपा, दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें