फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पतलिया खोड़ में डामरीकरण कार्य का शुभारंभ

Mon, 13 Jul 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। विकासखंड कोटाबाग अंतर्गत पतलिया खोड़ से राकड़ बस्ती ट्यूबवेल मार्ग के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ रविवार को विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने किया। भगत ने बताया कि करीब 21 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के तहत 1600 मीटर लंबे मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। कहा कि विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से यह कार्य धरातल पर उतर रहा है। इस मौके पर दीप तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य तरुण कुमार, जोग सिंह मेहरा, विनोद बधानी, सहायक अभियंता सुरेश कुमार, दीपक कुमार, डूंगर मेहरा, महेंद्र कुमार, महेंद्र लाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें