हल्द्वानी। सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि ज्योतिष विद्या एक अथाह गहरा सागर है। इसके अध्ययन की कोई सीमा नहीं है। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि ज्योतिष समाज को राह दिखाने का प्रयास करता है।