जागरूकता रैली
हल्द्वानी। साथी संगठन की ओर से राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्ली बमौरी में जागरूकता रैली सुबह 8 बजे से।
.........
वार्षिक अधिवेशन
हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का वार्षिक निकाय अधिवेशन संकल्प बैंक्वेट हॉल पीलीकोठी चौराहा में सुबह 11 बजे से।
.........
दीपावली उत्सव
हल्द्वानी। भारत विकास परिषद काठगोदाम शाखा का दीपावली उत्सव और डांडिया आईटीसी वाॅकवे माॅल में शाम 7 बजे।
.........
फुटबाल
हल्द्वानी। जगदीश चंद्र बल्यूटिया मेमोरियल जिला स्तरीय इंटर स्कूल 11ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला महात्मा गांधी इंटर काॅलेज और बीएलएम स्कूल की बीच हल्द्वानी स्टेडियम में शाम चार बजे से।
.........
अभिनंदन
हल्द्वानी। आम्रपाली यूनिवर्सिटी में अभिनंदन कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से।
.........
ताइक्वांडो
हल्द्वानी। 32वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सुबह 11 बजे से।