हल्द्वानी। बिठौरिया नंबर एक स्थित पार्वती एन्क्लेव में श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन सृष्टि की उत्पत्ति पर चर्चा की गई। व्यास पंडित बालकिशन पूरन चंद्र ने ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि सृजन और मनु-शतरूपा के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि के विस्तार के लिए अपने शरीर को दो भागों में विभक्त कर मानव जाति का आरंभ किया। इस दौरान रघुवर दत्त जोशी, गीता जोशी, विनीत जोशी, ललित जोशी, गौरव सुयाल, आचार्य कमल जोशी, विमल तिवारी आदि रहे।