फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल के एक बूथ में 21 फीसदी तो दूसरे में 76 फीसदी से अधिक पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पचास फीसदी मतदान हुआ है। यहां एक बूथ में मात्र 21 फीसदी ही वोट पड़े जबकि दूसरे बूथ में सर्वाधिक 76.74 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्राइमरी पाठशाला तल्लीताल स्थित एक बूथ में 633 मतदाताओं में से 130 लोगों ने ही वोट डाले। जबकि इसी स्कूल के एक अन्य बूथ में 564 मतदाताओं में से 151 लोगों ने वोट दिया। ऐशडेल स्कूल सूखाताल के एक बूथ में 1064 में से 328 लोगों ने मतदान किया है जो 32.34 फीसदी है। नारायननगर में बने बूथ में 394 में से 302 मतदाताओं ने वोट डाले जो सर्वाधिक 76.64 रहा। जबकि मंगोली व खुर्पाताल में 68 फीसदी मतदान हुआ है। शहर के 43 व खुर्पाताल, बजून, मंगोली, रोखड़, थापला, पांडेगांव, सौड़ बगड़, घुघ्घू खान, मेहरोड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों के 70 बूथों में कुल 48677 मतदाताओं में से 24347 मतदाताओं ने वोट डाले जो करीब 50 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें