फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल जिले में कालाढूंगी विधानसभा में सबसे अधिक और नैनीताल में सबसे कम मत प्रतिशत रहा

Sat, 20 Apr 2024 06:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के विधायक अपनी-अपनी विधानसभा में मत प्रतिशत बढ़ाने में सफल नहीं हुए। विधानसभावार नैनीताल जिले में सबसे अधिक मतदान कालाढूंगी विधानसभा में 60.21 प्रतिशत रहा। उधर सबसे कम मतदान नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में 50.24 रहा।
विज्ञापन

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में जिले की पांच विधानसभा आती हैं। वहीं रामनगर विधानसभा पौड़ी सीट में आती है। इन विधानसभाओं में हल्द्वानी को छोड़ दें तो सभी में भाजपा के विधायक हैं। लोकसभा चुनाव की बात करें तो कालाढूंगी विधानसभा में 60.21 प्रतिशत मतदान हुआ जो रामनगर (पौड़ी सीट) को छोड़कर जिले का सबसे अधिक विधानसभावार मतदान है। दूसरे नंबर में लालकुआं में 60.16, तीसरे नंबर में हल्द्वानी 57.98, चौथे नंबर में भीमताल 55.89 और अंतिम में नैनीताल विधानसभा में 50.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन




विधानसभा के बराबर भी नहीं हुआ मतदान

विधानसभा 2022 में नैनीताल जिले की सभी विधानसभा में मत प्रतिशत अधिक था। 19 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव में ये मत प्रतिशत पांच प्रतिशत तक घट गया।



ये हैं आंकड़े -

विधानसभा
विधानसभा चुनाव 2022 लोकसभा चुनाव 2024

लालकुआं 67.44 60.16

भीमताल 66.02 55.89

नैनीताल 54.98 50.24

हल्द्वानी 65.98 57.98

कालाढूंगी 69.16 60.21



नोट-चुनाव आयोग की वेबसाइट से लिया डाटा प्रतिशत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें