हल्द्वानी। बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ मे लॉकडाउन के दौरान होटल खोलने पर पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस पर 10000 का जुर्माना लगाया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर पुलिस लॉकडाउन के दौरान गश्त कर रही थी। इसी समय दुकानदार इमरान अली अपने होटल से बिरयानी बेच रहा था। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने और जिलाधिकारी के निर्देशों का अवहेलना करने के आरोप में इमरान अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत उस पर 10000 का जुर्माना लगाया है।