लालकुआं। श्री श्याम संकीर्तन की पूर्व संध्या पर सैकड़ों श्याम भक्तों ने नगर में भव्य निशान यात्रा निकालकर खाटू श्याम का गुणगान किया। संकीर्तन में खाटू श्याम के भजनों पर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर थिरके ।
यहां ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से श्री श्याम परिवार के बैनर तले सैंकड़ो श्याम भक्तों ने नगर में निशान यात्रा निकाली। श्याम भक्त हाथों में पीले रंग के ध्वज लहराते हुए खाटू श्याम महाराज की जय घोष कर रहे थे। वरिष्ठ समाज सेवी हेमंत नरूला ने बताया कि 25 एकड़ रोड स्थित फारेस्ट कंपाउंड में श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में भजन गायक रुद्रपुर के अमन सांवरिया, बरेली के अनंत मिश्रा और अपर्णा मिश्रा ने सुंदर भजनों से क्षेत्रवासियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कुणाल म्यूजिकल ग्रुप और लखदातार डेकोरेटर्स शिवम रस्तोगी ने भी माहौल को श्याम मय बना दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, श्याम परिवार के सदस्य धर्मपाल गुप्ता, देवकी नंदन गुप्ता, राजू शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, अमन अग्रवाल, अभय सिंह, हरीश गोरा, शशि अग्रवाल, जगतार चोपड़ा, विनोद शर्मा, गुरु शंकर, हेमंत पांडे, विवेक अग्रवाल, नरेश गर्ग, राहुल गोयल, रविंदर गर्ग, पंडित राजीव गौड़, राजकुमार सेतिया, सूरजपाल, विनीत जैन, प्रदीप मौर्या, सुरेश गोयल, ज्ञानेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।