फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं में कांग्रेस 13 को निकालेगी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
लालकुआं में तिरंगा यात्रा को लेकर विचार विमर्श करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं। आजादी के अमृत महोत्सव पर कांग्रेस 13 अगस्त को हल्दूचौड़ से लालकुआं तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आयोजन करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। हल्दूचौड़ के डूंगरपुर पंचायत घर से प्रात: 13 अगस्त को सुबह नौ बजे तिरंगा यात्रा शुरू होगी और संपूर्ण क्षेत्र में घूमती हुई शहीद स्मारक स्थल बिंदुखत्ता होते हुए नगर कांग्रेस कार्यालय लालकुआं में संपन्न होगी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी, जीवन कबड़वाल, मीना रावत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें