फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani weather News: हल्द्वानी में तापमान 5 डिग्री के नीचे, मुक्तेश्वर में पारा शून्य के करीब पहुंचा

Tue, 06 Jan 2026 11:34 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी में मंगलवार को ठंड बढ़ गई, तापमान पांच डिग्री के नीचे दर्ज हुआ और सुबह के समय घना कोहरा रहा। मुक्तेश्वर में पारा शून्य के करीब पहुंच गया, जिससे वाहन चालकों और लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
रानीबाग में सुबह के समय खिली धूप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पहाड़ों में जहां धूप खिली हुई है वहीं हल्द्वानी में लोगों को कोहरे की ठंडी मार सहनी पड़ रही है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 14.2 और न्यूनतम एक डिग्री घटकर 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 14.1 और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को कोहरे के कारण सुबह सात बजे तक दृश्यता 20 मीटर और 10 बजे यह 100 मीटर रही। साढ़े 10 बजे तक कई इलाके कोहरे के आगोश में रहे। मौसम विभाग ने आगे मौसम में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को लेकर चेताया है। विभाग ने ऊधमसिंह नगर में शीत लहर, नैनीताल, चंपावत जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सूचना में पर्वतीय जिलों में पाले की संभावना जताई है।

एक घंटा पहले बंद हो रहीं दुकानें

दृश्यता कम होने के कारण सुबह वाहन चलाने वालों को परेशानी हुई। लामचौड़, कठघरिया, कमलुवागांजा, कुसुमखेड़ा, मुखानी, रामपुर रोड, देवलचौड़ समेत कई इलाके घने कोहरे के आगोश में रहे। बाजार और नैनीताल रोड पर हल्का कोहरा रहा। बाजार समय से करीब एक घंटा पहले बंद हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें