रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित सस्टेनेबल ग्लोबल समिट में उत्तराखंड की ज्ञान परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। डॉ. परमार ने बताया कि उन्होंने गंगोत्री में भोटिया जनजाति की जीवनशैली, पारंपरिक ज्ञान और हिमालयी औषधीय वनस्पतियों के उपयोग पर प्रकाश डाला।