फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल के नगर पंचायत में की लोगों के रुकने की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)। कोरोना वायरस के चलते एक राज्य से दूसरे राज्यों को लौट रहे यात्रियों के लिए सरकार ने रुकने की व्यवस्था कर दी है। भीमताल के नगर पंचायत में भी यात्रियों के रुकने और खाने की व्यवस्था कर दी गई है। सोमवार को हल्द्वानी से रुद्रप्रयाग वापस लौट रहे सुभाष और नवीन भी नगर पंचायत पहुंचे। जहां दोनों युवक रुद्रप्रयाग तक वाहनों की आवाजाही न होने तक रुके रहेंगे। नगर पंचायत में ठहरे सुभाष और नवीन ने बताया कि उन्हें रुद्रप्रयाग के ग्राम ल्वारा जाना था लेकिन लॉकडाउन के चलते वह फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह नगर पंचायत पहुंचे। उन्होंने बताया कि भीमताल में अच्छा खाना और रहने के लिए उचित सुविधा दी गई है। साथ ही स्थानीय प्रशासन का उन्हें सहयोग मिल रहा है। चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, ईओ विजय बिष्ट और पटवारी राधे राणा दोनों युवकों के भोजन की व्यवस्था करा रहे हैं। ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो सके। फोटो कैप्सन- 01बीटीएल07-08पी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें