फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनभूलपुरा में कर्फ्यू हटते ही समूह बनाकर निकले तो 47 पर हो गया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटते ही लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया। पहले दिन 47 लोगों के खिलाफ सुबह-सुबह लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बनभूलपुरा सुशील कुमार ने बताया सुबह पुलिस अलग-अलग जगह गश्त कर रही थी। नई बस्ती, इंदिरा नगर और आजाद नगर में लोग ग्रुप बनाकर सड़क पर आ गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फोटो और वीडियो के माध्यम से अज्ञात लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ड्रोन कैमरा से भी क्षेत्र में नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें