फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: श्मशान घाट की भूमि पर बना अवैध पोल्ट्री फार्म ध्वस्त, कब्जा धारक को विभाग ने भेजे थे दो नोटिस

Sat, 09 May 2026 10:48 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

केलाखेड़ा में प्रशासन ने श्मशान घाट की जमीन पर बने पोल्ट्री फार्म को ध्वस्त कर दिया। सीबी से अतिक्रमण हटाने के दौरान अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
केलाखेड़ा के गांव रम्पुराकाजी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केलाखेड़ा में एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्मशान घाट की जमीन पर बने पोल्ट्री फार्म को ध्वस्त कर दिया। जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के दौरान अफरातफरी मची रही। इस दौरान मौके पर पुलिस तैनात रही।

10 मार्च को गांव रम्पुराकाजी के ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह ने ग्रामीणों के साथ गांव की खसरा संख्या 196 रकबा 0.538 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एसडीएम डा. अमृता शर्मा को शिकायती पत्र सौंपा था। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने गांव रम्पुराकाजी निवासी कुलवंत सिंह को उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेजे थे।

शुक्रवार को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने श्मशान के नाम दर्ज भूमि पर हुए निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

तहसीलदार ने बताया कि श्मशान के नाम दर्ज भूमि पर अतिक्रमण कर बने पोल्ट्री फार्म को हटाने के लिए कब्जा धारक को दो नोटिस दिए गए थे। समय अवधि पूर्ण होने पर जेसीबी से निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। वहां कानूनगो धनेश र्श्माा, पटवारी विपिन कुमार, प्रधान बलविंदर सिंह, कृपाल सिंह, नसीम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें