फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की सत्रांत परीक्षा आवेदन तिथि 31 तक बढ़ाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। इग्नू की सत्रांत परीक्षा आवेदन की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। दिसंबर में होने वाली सत्रांत परीक्षाएं अब फरवरी 2021 में होंगी। आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर किया जाना है। इग्नू अध्ययन केंद्र के कोआर्डिनेटर डॉ. कमरुद्दीन ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों के प्रथम वर्ष के जिन विद्यार्थियों ने जुलाई 2019 में प्रवेश लिया था, उन्हें जून 2020 की प्रथम वर्ष की सत्रांत परीक्षा से छूट दे दी गई है। उन्हें द्वितीय वर्ष में अर्जित अंकों के आधार पर ही प्रथम वर्ष के अंक दिए जाएंगे। इसी तरह स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी जिन्होंने जुलाई 2019 में द्वितीय वर्ष में पुन: पंजीकरण कराया था, उन्हें भी जून 2020 की द्वितीय वर्ष की सत्रांत परीक्षा से छूट दे दी गई है। ऐसे विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में अर्जित अंकों के आधार पर ही द्वितीय वर्ष के अंक दिए जाएंगे। इस संबंध में विद्यार्थी इग्नू देहरादून की वेबसाइट मपर अनाउंसमेंट पेज पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें