फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश में भीग गए हैं तो न करें लापरवाही, कान के भीतर लग सकती है फंगस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानसून सीजन में हर व्यक्ति को अपने नाक कान का विशेष ध्यान देना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल बेस अस्पताल के ईएनटी विभाग में कान में फंगस लगने से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ गई है। यहां औसतन सौ से अधिक ऐसे मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।बेस अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डा. दलीप वार्णेय ने बताया कि बरसात के दौरान कई बार लोग बारिश में भीग जाते हैं। ऐसे में बारिश का पानी कान के भीतर भी चला जाता है। लोग शरीर को पोछने के साथ ही कान भी पोछते तो हैं लेकिन कान के भीतर के हिस्से को सही से साफ नहीं करते जिसके चलते कान के भीतर पानी बना रहता है। यही पानी धीरे धीरे नमी में बदलते हुए फंगस का रूप ले लेता है और कान में दर्द होने के साथ साथ कान बहने लगता है।डा. वार्णेय का कहना है कि हर दिन सौ से अधिक ऐसे मरीज आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नहाने के बाद और बारिश में भीगने के बाद कानों को सही से साफ करना चाहिए। कान के भीतर पानी हो तो उसे निकाल लेना चाहिए ताकि फंगस की बीमारी से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें