हल्द्वानी। पिछले साल होली में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए एसएसपी पीएन मीणा ने इस बार सख्ती अपनाने के निर्देश दिए हैं। हर चौराहे, तिराहे पर पुलिस को तैनात किया गया है। शराब पीकर और तेज गति में वाहन चलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वाहन को सीज किया जाएगा। उधर एसएसपी ने लोगों से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है।
एसएसपी ने सभी थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करें। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई करें। जिले के एंट्री प्वाइटों पर चेकिंग करने के निर्देश दिए। एसएसपी मीणा ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। शराब पीकर और तेज स्पीड से गाड़ी चलाने वाले वाहन स्वामियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।