हल्द्वानी। मनमाने तरीके से वाहन पार्क करने वालों को पुलिस ने सचेत किया। इसके तहत नो-पार्किंग बोर्ड लगाए गए हैं। काठगोदाम चौकी पुलिस के अनुसार पॉलीशीट-पनचक्की मार्ग पर सड़क के दोनों ओर दोपहिया व कारें खड़ी कर दिए जाने से आए दिन जाम लगता है। अन्य स्थानों को भी चिह्नित किया जा रहा है। बोर्ड लगाने के बाद भी लोग न माने तो ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। इस दौरान चौकी के दरोगा दिलीप सिंह, समाजसेवी विक्रम अधिकारी, पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया आदि ने सहयोग किया। संवाद