फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: समय पर इलाज मिलता तो शायद बच जाती जान

Wed, 13 Dec 2023 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं की चिकित्सा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। काशीपुर निवासी युवक को सांप ने डंस लिया था। उसे काशीपुर से लेकर बाजपुर तक इलाज नहीं मिला। उसे आठ दिसंबर को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


काशीपुर के कचनाल गांजी स्थित कुमाऊं कॉलोनी निवासी राजीव कुमार (25) धान मिल में श्रमिक था। आठ दिसंबर को वह फैक्टरी से खाना खाने घर गया था। वापस ड्यूटी पर पहुंचा तो करीब 2.30 बजे उसके पैर में काटे जाने का अहसास हुआ था। उसने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ठेकेदार उसे काशीपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर गया। निजी अस्पताल से युवक को बाजपुर निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उस निजी अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे। काफी मन्नत के बाद भी वहां उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद वह राजीव को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान सोमवार देर रात राजीव की मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों का आरोप था कि अगर समय से राजीव को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें