नैनीताल। शहर के बिड़ला मार्ग पर सड़क सुधारीकरण का कार्य जारी है। अगर 17 फरवरी से पूर्व मार्ग में आवाजाही सुचारु नहीं की गई तो बिड़ला विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को परीक्षा देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि विभाग दावा कर रहा है कि परिक्षाएं शुरू होने से पूर्व मार्ग में आवाजाही सुचारु करा दी जाएगी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि भोटिया बैंड तक सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। 15 फरवरी से यहां आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी।