फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दस टायरा डंपर चला तो खनन कार्य नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। खालसा खनन ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी के खनन कारोबारियों ने दस टायर वाहनों से खनन कार्य होने पर काम ठप कर आंदोलन का एलान किया है।

खालसा खनन ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को खनन कारोबारी वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में पहुंचे। प्रभागीय प्रबंधक हरीश पाल को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि दस टायरा वाहन स्वामियों के खनन कार्य से छह टायरा वाहन, ट्रैक्टर स्वामी पूर्णत बेरोजगार हो जाएंगे। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएफओ से मुलाकात कर समस्या बताई। इस मौके पर गुरविंदर सिंह, हरपाल सिंह, प्रमोद, बलविंदर सिंह, चरनजीत, मनीष सिंह, पप्पू सिंह, राजकुमार, सुरेश, राम सिंह आदि रहे। उत्तराखंड वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश पाल ने बताया कि शासन की ओर से दस टायरा वाहनों को खनन कार्य की अनुमति दी गई है। प्रत्येक गेट पर 20 फीसदी दस टायरा वाहन चलाए जाएंगे। आंदोलित कारोबारियों को समझाया जा रहा है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें