फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्लासरूम में लगाए चुनावी पोस्टर तो नामांकन नहीं कर पाएंगे प्रत्याशी

Sat, 31 Aug 2024 06:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शासन की ओर से छात्र संघ चुनाव की अभी तिथि घोषित नहीं की गई है लेकिन महाविद्यालयों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। एमबीपीजी कॉलेज में अभी से छात्र नेता चुनाव प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कक्षा -कक्षाें में चुनावी पोस्टर चिपकाएं जा रहे हैं। अगर कक्षा कक्षों में किसी भी संभावित प्रत्याशी के चुनावी पोस्टर मिले तो उसे नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान तेज हो गया है। एबीवीपी, एनएसयूआई सहित निर्दलीय प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। कुछ छात्र नेताओं के समर्थक कक्षा-कक्षों में चुनावी पोस्टर चिपका रहे हैं। इधर अभी से चुनावी प्रचार-प्रसार के चलते कक्षाओं में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा-कक्षों में पोस्टर और बैनर चिपकाने वालों को नामांकन से दूर किया जाएगा। छात्र-छात्राओं से नियमों का पलान करते हुए प्रचार-प्रसार और अन्य गतिविधियां करने के लिए कहा गया है। संवाद
कोट
महाविद्यालय की कक्षाओं में बैनर, पोस्टर चिपकाने वाले प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया से दूर किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को नियमों का पालन करते हुए प्रचार-प्रसार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एनएस बनकोटी प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें