फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक युवक की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
रामनगर में मृतक आकाश बिष्ट का फाइल फोटो। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शनिवार को बेड़ाझाल की नहर में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई। मृतक के पिता और बहन ने शिनाख्त की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बेड़ाझाल नहर में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय आकाश बिष्ट पुत्र दर्शन सिंह बिष्ट निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई है। मृतक की बहन अंजली बिष्ट ने बताया कि उसका भाई अविवाहित था। सागरपुर दिल्ली में अपने माता-पिता और उसके साथ रहता था। पांच माह पूर्व वह अपने पिता से नाराज होकर रामनगर लूटाबढ़ अपनी दादी शीला देवी के घर आ गया। रक्षा बंधन को अंजली खुद रामनगर आकाश को राखी बांधकर वापस दिल्ली गई थी। बताया कि बृहस्पतिवार से वह घर नहीं आया और शनिवार को एक युवक के शव की सूचना पर वह अपने पिता के साथ रामनगर आई। बहन ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें