नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में स्नातक प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर के परिचय पत्र बनने शुरू हो गए हैं। कुलानुशासक प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया मंगलवार से सभी विषम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परिचय पत्र बनाए जा रहे हैं। छात्रों को नोटिस बोर्ड में लगे नोटिस व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परिचय पत्र बनाने को सूचित कर दिया है।