संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)। श्यामखेत-कहलक्वीरा में स्थित पानी के टैंक में शनिवार को मिले शव की शिनाख्त नेपाली मूल के गोपाल के रूप में हुई है। जो क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने रविवार को श्यामखेत-कहलक्वीरा में पानी के टैंक में मिले शव के कपड़े, जूते और फोटो को लेकर क्षेत्र में नेपाली मूल के लोगों से पूछताछ। पूछताछ पर कमल नेपाली, इंद्र सोनी और भीम बहादुर नेपाली ने मृतक के फोटो, जूते और कपड़ों से उसकी शिनाख्त गोपाल नेपाली (21) पुत्र सोरे नेपाली निवासी ग्राम गुट्टू विशाल गांव जिला सुरखेत, नेपाल के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी करता था। जो 5 मार्च को भवाली के लिए गया था। तब से वह वापस नहीं आया। उसके वापस न आने पर सभी ने सोचा कि वह नेपाल चला गया। जिस कारण उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। एसआई दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि शव की शिनाख्त गोपाल नेपाली के रूप में हुई है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।