फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: कोसी बैराज में नजर आया आईबिसबिल, पक्षी प्रेमियों में उत्साह

Fri, 05 Dec 2025 11:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

कोसी बैराज पर प्रवासी पक्षी आईबिसबिल के नजर आने से पक्षी प्रेमियों में खुशी का माहौल है। फिलहाल दो पक्षी बैराज के आसपास देखे जा रहे हैं। जल्द पक्षियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आईबिसबिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में दुर्लभ पक्षी हाफिंच के दिखने के बाद एक नया मेहमान परिंदा नजर आया है। कोसी बैराज पर प्रवासी पक्षी आईबिसबिल के नजर आने से पक्षी प्रेमियों में खुशी का माहौल है। फिलहाल दो पक्षी बैराज के आसपास देखे जा रहे हैं। जल्द पक्षियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

हर साल सर्दियों के सीजन में सुर्खाब समेत विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षी हिमालयी क्षेत्रों से कोसी बैराज समेत अन्य जलाशयों में भोजन की तलाश में पहुंचते हैं। इन प्रवासी पक्षियों में आईबिसबिल भी शामिल है। यहां का मौसम इस पक्षी के लिए अनुकूल है। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने बताया कि हर साल आईबिसबिल पक्षी नवंबर के अंतिम सप्ताह तक कोसी बैराज में दिखाई देता है। बताया कि इस साल कुछ दिनों की देरी से यह पक्षी नजर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें