फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज हित में और ज्यादा कार्य करूंगी : पूनम

Sat, 02 Aug 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला पंचायत की धारी विकासखंड की दीनी तल्ली सीट पूनम बिष्ट ने जीत ली है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीं पूनम बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 375 मतों से हराया। उन्होंने भाजपा के जीवन बर्गली को पराजित किया। विजयी प्रत्याशी पूनम ने कहा कि धारी ब्लाॅक से उनके उनके परिवार का पुराना नाता है। स्वतंत्रता सेनानी रहे ससुर डूंगर सिंह बिष्ट ने क्षेत्र में आजीवन सामाजिक कार्य किए। जिपं सदस्य रहते हुए उनके पति गोपाल बिष्ट ने समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया। क्षेत्र की जनता ने उन्हें दोबारा मौका देकर उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से वादा किया कि वह सामाजिक हित के कार्य और ज्यादा करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें