नैनीताल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून 2020 की परीक्षाएं एक सितंबर से प्रस्तावित की गई हैं। परीक्षा अंतिम वर्ष, स्नातक, परास्नातक, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा व अन्य डिप्लोमा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम की होंगी। इग्नू के समन्वयक डॉ. ललित तिवारी ने कहा कि इग्नू ने असाइनमेंट जमा करने की तिथि और परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। संबंधित विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।