फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: पारिवारिक विवाद में पति फंदे से लटका, खेत में महिला ने खाया कीटनाशक

Wed, 18 Feb 2026 09:55 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

काठगोदाम के दमुवाढूंगा में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक फंदे से लटका मिला। जबकि रातीघाट में खेत गई महिला की कीटनाशक पदार्थ खाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Suicide (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठगोदाम के दमुवाढूंगा में पारिवारिक विवाद के बाद पति का शव फंदे से लटका मिला। इधर रातीघाट में खेत में काम करने गई महिला की कीटनाशक पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि एसटीएच में रातीघाट निवासी मुन्नी देवी सोमवार शाम भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार वह खेत पर गई थी। कीटनाशक खाने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान मुन्नी देवी की मौत हाे गई।

इधर काठगोदाम के थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात दमुवाढूंगा में राजेंद्र सिंह बिष्ट (35) के फंदे से लटककर जान देने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर गई। छानबीन में पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी से भी पूछताछ की गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारण का पता चला सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें