फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के आरोप में पति पर केस: 2023 में हुई थी विवाहिता की मौत, सास ने दामाद के खिलाफ दी शिकायत

Fri, 11 Sep 2026 11:03 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी पंचायत घर निवासी मुनेश देवी ने अपने दामाद अरुण पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि वर्ष 2023 में अरुण ने उनकी बेटी भावना की हत्या कर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया और फर्जी सुसाइड नोट बनाया।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी पंचायत घर निवासी मुनेश देवी ने अपने दामाद बंदोबस्ती निवासी अरुण पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि वर्ष 2023 में अरुण ने उनकी बेटी भावना की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया और फर्जी सुसाइड नोट भी बनाया। यह मामला 10 सितंबर को पुलिस ने कोर्ट के आदेश से दर्ज किया और जांच शुरू की है।

मुनेश देवी के अनुसार 24 नवंबर 2023 की सुबह उनके चचेरे देवर हेमू लाल ने सूचना दी कि उनकी बेटी भावना ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसे एसटीएच लेकर गए हैं। जानकारी मिलते वह परिवार के साथ अस्पताल पहुंची तब वहां दामाद अरुण पटेल व अन्य लोग पहले से मौजूद थे। डॉक्टरों ने अस्पताल लाने से पहले ही मौत होने की पुष्टि की। आरोप है कि दामाद ने उन्हें इसकी सूचना ही नहीं दी जबकि अस्पताल जाते समय उनका घर रास्ते में ही पड़ता है।

आरोप यह भी है कि उनकी बेटी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है। बताया कि आरोपी दामाद ने उन्हें सुसाइड नोट दिखाया लेकिन वह फोटो स्टेट की प्रति थी। जिसपर बाद में कुछ शब्द लिखे गए थे। इससे फर्जी सुसाइड नोट का अंदेशा है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब कोर्ट का रुख किया। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश से प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस पर लगे आरोपों को भी जांचा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें