गरमपानी (नैनीताल)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हास्य कवि और शिक्षक राजकुमार भंडारी के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्हें शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि राजकुमार भंडारी ने लगभग 30 वर्षों तक ऊंचाकोट, धनियाकोट और बेतालघाट के विद्यालयों में सेवाएं देते हुए शिक्षा के साथ साहित्य के माध्यम से भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। राजकुमार भंडारी ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।