हल्द्वानी/नैनीताल। शहर में सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद रविवार दोपहर में धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। नैनीताल में दिनभर मौसम खराब रहा। मौसम विभाग ने नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को हल्द्वानी का तापमान 35 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड रहा। नैनीझील का जल स्तर 80 फीट 2.5 इंच बना हुआ है। संवाद