हल्द्वानी। मंगलवार दिनभर तेज धूप के कारण काफी उमस रही, लेकिन शाम के समय कुछ स्थानों पर बारिश के कारण राहत मिली। इधर मौसम विभाग ने नैनीताल समेत पर्वतीय क्षेत्रों में 11 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 34.8 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। (संवाद)