हल्द्वानी। मौसम विभाग की ओर से रविवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। हल्द्वानी में दिन भर तेज धूप और उमस बनीं रही। दोपहर बाद फिर बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 24 घंटे में नैनीताल, रुद्रपुर समेत पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 23.4 और न्यूनतम 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।