फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओखलकांडा में जंगल की आग से जला मकान

Tue, 23 Apr 2024 06:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल गांव में सोमवार को जंगल की आग आबादी क्षेत्र के एक मकान तक पहुंच गई। इससे मकान में आग लग गई और घर का सामान राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित महिला को मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम सभा की आशा भट्ट ने बताया कि सोमवार को जंगल की आग से गांव की महिला लीला देवी पत्नी दिनी राम भट्ट का मकान को नुकसान पहुंचा है। लीला देवी अपने पति के मुत्यु के कागजात बनाने हल्द्वानी गईं थीं। सामाजिक कार्यकर्ता ललित भट्ट, पूरन भट्ट, डूंगर ढोलगाई, ईश्वर मटियाली ने प्रशासन से महिला को उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें