फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटल मैनेजमेंट के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 12 May 2024 05:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फाइल फोटो- गौतम बहुगुणा।
विज्ञापन
लालकुआं। होटल मैनेजमेंट के छात्र की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने 108 सेवा के कर्मचारियों पर नशे में धुत्त होने के चलते देर से अस्पताल पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला निवासी गौतम बहुगुणा (24) पुत्र जगदीश बहुगुणा हल्द्वानी के कठघरिया में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को उसके सीने में तेज दर्द उठा। परिजनों ने 108 एवं 112 सेवा दोनों पर कॉल की। काफी देर तक दोनों मौके पर नहीं पहुंचे तो परिजन उसे टुकटुक से लालकुआं ले गए इसबीच 112 सेवा मौके पर पहुंची और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर हल्द्वानी रेफर किया। परिजनों का आरोप है कि 108 सेवा कोतवाली के सामने खड़े होने के बावजूद मरीज को लेने नहीं पहुंची। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौतम बहुगुणा के पिता जगदीश बहुगुणा ने 108 के कर्मचारी पर नशा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर 108 सेवा पहुंच जाती तो उनका बेटा बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें