फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उद्यान विभाग रानीखेत में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में जवाब तलब

Tue, 09 May 2023 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने उद्यान विभाग रानीखेत में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से कहा कि जिलाधिकारी उत्तरकाशी का जवाब पेश करना आवश्यक है। इसलिए उनका एक सप्ताह के भीतर जवाब पेश करें क्योंकि डीएम उत्तरकाशी ने ही मामले की जांच की थी। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 14 जून को होगी।
विज्ञापन





मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उद्यान निदेशक की लापरवाही की वजह से कई किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है। सरकार ने एक योजना के तहत किसानों को फल व पौधे वितरित करने की योजना चलाई थी जिसका ठेका विभाग ने अनिका ट्रेडर्स को नियमविरुद्ध तरीके से दे दिया। ट्रेडर्स ने ठेका मिलने के कुछ ही दिन बाद विभाग में कई अनियमितताएं कर करोड़ों रुपये अपने खाते में जमा करवा दिए गए। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने अपने पत्र में भी किया। याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका में इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें