भीमताल (नैनीताल)। स्वास्थ्य विभाग ने एक युवक को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया था। शनिवार को जब उसकी जांच के लिए डॉ. शबाना अंसारी अपनी टीम के साथ पहुंची तो युवक बाजार से सब्जी लेकर आ रहा था। जिस पर डॉ. शबाना ने युवक को होम क्वारंटीन का उल्लंघन न करने की हिदायत दी। इस पर युवक ने उनके साथ अभद्रता की। डॉ. शबाना ने बताया कि युवक पहले भी अभद्रता करने के साथ डीएम, एसडीएम और जनप्रतिनिधियों की धौंस दिखा चुका है। उन्होंने कहा कि युवक की अभद्रता से वह आहत हैं। युवक को ईओ विजय बिष्ट ने क्वारंटीन पूरा पालन करने के निर्देश दिए हैं। उधर, थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद