गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के ताड़ीखेत थुवा निवासी भुवन चंद्र (52) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक काठगोदाम क्षेत्र में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। रविवार सुबह भुवन की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें हल्द्वानी के अस्पताल में ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोमवार सुबह खैरना में कोसी और शिप्रा नदी के संगम किनारे होमगार्ड का अंतिम संस्कार किया गया। बेतालघाट ब्लॉक के होमगार्ड संगठन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहां होमगार्ड ओमवीर, दीवान सिंह बोहरा, भुवन चंद्र, भुवन चंद्र भट्ट, गौरव जलाल, अर्जुन जीना आदि थे। संवाद