रामनगर। आगामी होली पर्व को लेकर नवयुवक होलिका कमेटी ने बैठक आयोजित की। बुधवार को हुई बैठक में पंडित सौरभ शर्मा ने पंचांग के अनुसार होलिका कार्यक्रम बताया। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को होलिका झंडा शोभायात्रा होली चौक से मुख्य बाजार होते हुए रामा मंदिर से होली चौक आएगी जहां पर ध्वज स्थापित किया जाएगा। दो मार्च को होलिका स्थल पर पूजन के बाद तीन मार्च को सुबह पांच बजे होलिका दहन व चार मार्च को रंगोत्सव किया जाएगा। बैठक में वेद प्रकाश बंसल, राकेश महंत, रविशंकर शुक्ला, कुलदीप अग्रवाल, प्रखर मित्तल, पुलकित गोयल, सौरभ मित्तल, निरंजन कुमार, बृजमोहन अग्रवाल, हिमांशु मित्तल आदि मौजूद रहे।