फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चीर बंधन के साथ होली महोत्सव 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विगत 30 वर्षों से चली आ रही होली महोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए युगमंच ने शारदा संघ, नयना देवी मंदिर समिति, राम सेवक सभा, महिला संगठन समेत विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। बुधवार को मां नयना देवी परिसर में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि युगमंच के 30वें होली महोत्सव का शुभारंभ चीर बंधन के साथ 27 फरवरी को दोपहर एक बजे से किया जाएगा। मां नयना देवी परिसर में खड़ी होली और रामसेवक सभा के कार्यक्रम रामलीला मंच पर होंगे। छह दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत महिलाओं की बैठकी होली, स्वांग समेत अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। होल्यार नरेश चम्याल और हेमंत पंत को सम्मानित किया जाएगा। तय हुआ कि 17 फरवरी से होली गायन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यहां विजय कृष्ण, मोहन चंद्र जोशी, जहूर आलम, विनोद पांडे, नवीन बेगाना, दिनेश उपाध्याय, मनोज कुमार, अनिल कुमार, जय जोशी, विजय लक्ष्मी थापा, सुमन आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें