फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राष्ट्रीय रेफरी रहे हॉकी खिलाड़ी अहमद सिद्दीकी का निधन

Wed, 16 Sep 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हॉकी एवं फुटबाल के खिलाड़ी रहे शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी अहमद सिद्दीकी (92) का मंगलवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शाम को मस्जिद में हुई नमाज के बाद उन्हें बारापत्थर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिला क्रीड़ा संघ के उपाध्यक्ष और इंडियन हॉकी फेडरेशन के सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके अहमद राष्ट्रीय स्तर के रेफरी थे। हॉकी और फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी रहे अहमद के जीवन का अधिकांश समय खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन में बीता। पारिवारिक हालात एवं पिता के कारोबार को संभालने के लिए उन्होंने राजकीय सेवा से वीआरएस लिया था। वह अपने पीछे छह बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें